फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बरात में खूनी संघर्ष...बरातियों को दाैड़ा-दाैड़ाकर पीटा, एक की माैत और 19 घायल, दूल्हा लापता

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के सीता नगर जाट वाली गली से शुक्रवार शाम करीब चार बजे खुशियों के माहौल में बरात अतरौली के लिए निकली थी। बरातियों ने हंसी-खुशी सफर पूरा किया। धूमधाम से बरात चढ़ने के बाद सभी ने दावत खाई। इसी दौरान वरमाला के लिए दूल्हा-दुल्हन स्टेज की ओर जा रहे थे। आरोप है कि इसी बीच दुल्हन पक्ष के कुछ लोग बरातियों को विदाई देने के बहाने मैरिज होम के गेट पर बुलाकर ले गए। चेन खींचने को लेकर विवाद हो गया और विरोध करने पर बरातियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। हमले में दूल्हे के चचेरे भाई विनय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 19 बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज और मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मौत की खबर मिलते ही खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें