फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फुटवियर शोरूम में 11 लाख की चोरी का खुलासा, कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड; चार गिरफ्तार

धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 07 Feb 2026 03:20 PM IST

आगरा। नाई की मंडी थाना पुलिस ने फुटवियर शोरूम से हुई 11 लाख रुपये की बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी की यह वारदात 31 जनवरी की रात चिराग फुटवियर में हुई थी। आरोपियों ने छत का गेट तोड़कर शोरूम में प्रवेश किया और गल्ले से 11 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। वारदात के दौरान पहचान छिपाने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े गए। पुलिस जांच में दुकान का कर्मचारी राहुल चोरी का मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने 6 फरवरी को पंचकुइयां कब्रिस्तान के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 6.57 लाख रुपये नकद, चोरी में प्रयुक्त दो बाइक और लोहे का सब्बल बरामद किया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें