फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग का आरोपी आगरा से गिरफ्तार, एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच ने दबोचा

Arun Parashar Updated Sun, 22 Mar 2026 04:42 PM IST

फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित आवास पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खास शूटर प्रदीप उर्फ गोलू पंडित को मुंबई क्राइम ब्रांच और यूपी एसटीएफ ने बाह क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। लारेंस बिश्नोई के सुर्खियों में आने के बाद से ही वह गैंग से जुड़ा था और उसने बीहड़ में शूटर भी तैयार किए। प्रदीप उर्फ गोलू पंडित की उम्र सिर्फ 23 वर्ष है। बताया जा रहा है कि बेरोजगारी के समय वह फेसबुक और इंस्टाग्राम पर गैंग के इंटरनेशनल वांटेड शुभम लोनकर से जुड़ा था। उन्हें देख कर कम समय में नाम और धन कमाने के लिए उसने अपराध की राह चुनी। प्रदीप ने 31 दिसंबर की रात मुंबई में रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर फायरिंग की थी। बॉलीवुड में लॉरेंस के नाम की दहशत फैलाने के लिए शुभम लोनकर ने वारदात की पटकथा लिखी थी। कहा जाता है कि मासूम दिखने वाला प्रदीप कभी भी रुपयों के लिए किसी को भी मार सकता है। एसटीएफ की आगरा यूनिट के प्रभारी निरीक्षक आकाश सिंह को उसकी गिरफ्तारी की जिम्मेदारी दी गई थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें