बाराबंकी में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बृहस्पतिवार दोपहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एमजी रोड पर कलेक्ट्रेट के सामने धरना-प्रदर्शन किया। इससे जाम लग गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए यातायात डायवर्ट कर वाहनों को निकाला। तब जाकर लोगों को राहत मिल पाई।