फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आगरा में हाईवे पर सनरूफ खोलकर कार की छत पर बैठ युवा बने 'डिस्को डांसर'

भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 22 Nov 2023 01:05 PM IST

उत्तर प्रदेश के आगरा में युवाओं के स्टंट का वीडियो सामने आया है। हाईवे पर कार की सन रूफ खोलकर छत पर बैठ स्टंट किया। यातायात नियमों की धज्जियां तो उड़ीं ही साथ ही जान को भी खतरे में डाला। रील बनाने के चक्कर में युवाओं का आए दिन इस तरह का वीडियो सामने आता है। वीडियो फतेहाबाद रोड से एमजी रोड के बीच का बताया जा रहा है। कार की छत पर बैठकर काफी देर तक हाईवे के बीच हंगामा काटा। अश्लील गाने बजाकर डांस किया। रास्ते में तैनात यातायात पुलिसकर्मी मिले तो लेकिन वह इन्हें रोंक न सके। या यूं कहें कि उनके द्वारा रोकने का प्रयास ही नहीं किया गया। अब जब वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, तब कार नंबर से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें