आगरा के बोदला में पुलिस चौकी के पास कुछ चोरों ने एक घर में बात करने बहाने घुसकर घर में मौजूद मां-बेटे को बंधक बनाकर लूट-पाट की। सूचना के मुताबिक, ट्रांसपोर्टर मदन शर्मा के घर में चार बदमाश बात करने बहाने घुसकर मदन और उसकी मां फूलवती को बंधक बनाकर घर में से तकरीबन 1.5 लाख कैश और 5 तोला सोने के जेवरात ले उड़े। फिलहाल पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है।