फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति अभियान से महिलाओं को सुरक्षा और स्वावलंबन का संदेश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 23 Oct 2020 07:37 PM IST

आगरा के थाना हरीपर्वत में शुक्रवार को आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं को सुरक्षा और स्वावलंबन का संदेश दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 1538 थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। इनमें पारदर्शिता होगी। डेस्क कांच वाले केबिन में बनाई जाएंगी। यहां पर स्टेशनरी की व्यवस्था होगी। पीने के लिए पानी मिलेगा। पीड़ितों की सुनवाई के लिए प्रशिक्षित महिला पुलिसकर्मी रहेंगी। उन्हें हर संभव मदद मिलेगी। महिला शक्ति अभियान को नवरात्र में संपन्न होने के बाद मिशन ऑपरेशन के रूप में चलाया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें