फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: मैनपुरी में अखिलेश यादव के करीब सपा नेता के घर पर आयकर विभाग का छापा

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sat, 18 Dec 2021 04:56 PM IST

मैनपुरी में आयकर विभाग की टीम ने शनिवार की सुबह आरसीएल ग्रुप के मालिक एवं सपा नेता मनोज यादव घर पर छापा मारा है। कई गाड़ियों से आयकर अधिकारी यहां पहुंचे। सपा नेता के घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रही। किसी को जाने की अनुमति नहीं मिली। सुबह आठ बजे अधिकारी घर के अंदर जांच कर रहे हैं। 

शहर कोतवाली के मोहल्ला बंसी गोहरा में सपा नेता मनोज यादव का आवास है। शनिवार सुबह करीब आठ बजे करीब 12 गाड़ियों से आयकर अधिकारी उनके आवास पर पहुंचे तो हड़कंप मच गया। पुलिस फोर्स ने सपा नेता के घर को घेर लिया। बता दें कि मनोज यादव सपा मुखिया अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें