आगरा में खनन माफियाओं पर पुलिस प्रशासन का कोड़ा चला है। रोहता चौराहे के करीब पुलिस ने जब छापा मारा तो खनन माफिया के गुर्गे रेत से भरी ट्रैक्टर- ट्रॉलियां छोड़कर भाग खड़े हुए। पुलिस को खुद ट्रैक्टर- ट्रॉली को थाने लेकर आना पड़ा। खनन माफिया पर सख्त हुए प्रशासन ने सदर थाने में मामला दर्ज किया।