फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद क्या चाचा-भतीजा आएंगे साथ-साथ या बढ़ेगी तकरार ?

Fri, 14 Oct 2022 01:26 PM IST
विभा पांडेय वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं के बीच इन दिनों एक सवाल मंडरा रहा है कि क्या अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव के बीच तालमेल होगा या फिर उनका संबंध अब और खराब हो जाएगा। लोगों को संबंध खराब होने का संदेह इसलिए है क्योंकि परिवार के मुखिया अब नहीं रहे। मुलायम सिंह की हालत बिगड़ने पर अखिलेश और शिवपाल दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया। जब नेताजी को इस महीने की शुरुआत में आईसीयू में शिफ्ट किया गया था तो कई राजनीतिक दलों के नेता उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ करने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल में पहले से अखिलेश, शिवपाल और राम गोपाल यादव मौजूद रहते थे। सपा ने ट्विटर पर ऐसी कई तस्वीरें साझा की जिनमें तीनों नेताओं को एक साथ अस्पताल में देखा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें