फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रामलीला जानकी जन्म लीला का मंचन।

बेवर। कस्बे में आयोजित हो रही ऐतिहासिक रामलीला में रविवार को 'जानकी जन्म' प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय और धार्मिक भजनों ने पूरे पंडाल को भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। लीला के अनुसार, मिथिलांचल में लंबे समय से वर्षा न होने के कारण भीषण अकाल की स्थिति बन गई थी। प्रजा के कष्ट निवारण हेतु ऋषि-मुनियों के परामर्श पर महाराज जनक ने स्वयं सोने का हल लेकर भूमि जोतने का संकल्प लिया। जैसे ही हल का अग्रभाग भूमि में धंसा, एक कलश से दिव्य कन्या प्रकट हुईं। आकाश से देवताओं ने पुष्प वर्षा की और देखते ही देखते मिथिला में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जिससे प्रजा में हर्षोल्लास छा गया। भूमि से उत्पन्न होने के कारण कन्या का नाम 'सीता' और राजा जनक की पुत्री होने से 'जानकी' रखा गया। मंचन के दौरान कलाकारों के प्रभावशाली संवादों और दृश्य संयोजन ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। 'सियावर रामचंद्र की जय' और 'माता जानकी की जय' के जयकारों से समूचा परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर रामलीला समिति के पदाधिकारी अनुपम दीक्षित, साहित्य गुप्ता,लकी पाण्डेय, प्रवल शुक्ला, चौधरी इंद्रपाल सिंह, उमेश दुवे,शिव कुमार, कुंदन लाल के अलावा गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें