फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, जयकारों के बीच की पूजा अर्चना घरों में पंडितों ने कलश स्थापना कर अनुष्ठान शुरु हुए ।

वृंदावन। शारदीय नवरात्र के पहले दिन कात्यायनी देवी मंदिर सहित देवी दरबारों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। घंटे-घड़ियालों की आवाज के बीच भक्तों ने मां शैलपुत्री का पूजन किया। भक्तों ने दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। घरों में पंडितों ने शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना कर अनुष्ठान शुरू किया। मंदिरों के आसपास पूजा सामग्री की दुकानें भी सजीं। शक्ति की उपासना के सबसे प्रमुख त्योहार शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू हो गए हैं। पहले दिन सुबह से ही कात्यायनी देवी मंदिर, बगलामुखी देवी मंदिर, चामुंडा देवी मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तजन पहुंचे। जयकारों के बीच भक्तों ने पूजा अर्चना की। फूलों, विद्युत झालरों से सजे मंदिरों में भक्तों ने देवी को फूल माला, नारियल एवं श्रृंगार का सामान अर्पित किया। इसके बाद कपूर और घी बाती से आरती की। गौरानगर स्थित देवी मंदिर एवं मथुरा दरवाजा क्षेत्र क्षेत्र स्थित पथवारी देवी मंदिर में में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने देवी को दूध, पंचामृत एवं जल से अभिषेक कर पूजा अर्चना की। मां शैलपुत्री की आराधना के लिए दिनभर मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। घरों में भी शुभ मुर्हूत में कलश स्थापना कर अनुष्ठान की शुरूआत की। पंडितों ने कलश स्थापना कराया। मंदिरों के बाहर बाहर भक्तों की लाइन में लगकर बारी बारी से देवी की पूजा कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। मंदिरों के आस-पास नारियल, चुनरी, अगरबत्ती, फूल माला एवं श्रृंगार आदि पूजा के सामान की दुकानें सज गई है। शाम को देवी मंदिरों में पुजारियों ने देवी का भव्य श्रृंगार किया तो ही कहीं फूलबंगला में देवी विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। देर रात तक मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ लगी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें