फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: ब्यास नदी की लहरों पर रोमांच भरा सफर, जेट स्की का प्रशिक्षण ले रहे युवा

वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू Updated Wed, 15 Jun 2022 06:13 PM IST

जिला कुल्लू में ब्यास नदी की शांत जलधारा में युवा राहत व बचाव कार्यों समेत जेट स्की की बारीकियों का प्रशिक्षण ले रहे हैं। देश के एकमात्र रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण संस्थान पिरड़ी (कुल्लू) में 19 जून तक प्रशिक्षण शिविर चलेगा। हिमाचल प्रदेश के छह जिलों के 37 युवा राफ्टिंग की बारीकियां सीख रहे हैं। शिविर में प्रदेश के जिला कुल्लू समेत लाहौल-स्पीति, मंडी, बिलासपुर, शिमला और किन्नौर के 36 युवक और एक युवती राफ्टिंग की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण ले रही है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रशांत सरकैक ने प्रशिक्षण संस्थान पिरड़ी में पहुंचकर युवाओं का हौंसला बढ़ाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें