फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: चंबा में बादल फटने से तबाही, किन्नौर में हाईवे पर उतर आया पहाड़

वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला/चंबा Updated Mon, 08 Aug 2022 01:21 PM IST

हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर जारी है। प्रदेशभर में 81 सड़कें अवरूद्ध, 79 बिजली ट्रांसफार्मर ठप और 13 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। चंबा जिले के सरोग गांव में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। भूस्खलन से दीवार ढह गई। मलबे के नीचे दबने से 15 वर्षीय युवक की मौत हो गई। किहार सेक्टर के डांड मुगाल के गांव भडोगा में यह हादसा देर रात हुआ। मृतक की पहचान विजय कुमार पुत्र ब्यास देव के रूप में हुई है। ग्रामीणों की मदद से पुलिस जवानों ने शव को मलबे से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। भारी बारिश से डांड नाले में दो कारें, दो पिकअप वाहन, छह बाइकें बह गई हैं। डीएसपी सलूणी मयंक चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। भरमौर-हड़सर मार्ग पर प्रंघाला के पास पहाड़ी से चट्टान गिरने से पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। भरमौर-हड़सर हाईवे बग्गा के पास भारी भूस्खलन से बाधित है। चंबा जिले के 32 सड़क मार्गों पर भूस्खलन से वाहनों की रफ्तार थम गई है। सलूणी क्षेत्र में पुल और घराट बह गए हैं। प्रशासन ने कई मकान खाली करवाए हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। किन्नौर जिले में भावानगर के नजदीक सुबह छह बजे अचानक भूस्खलन होने से एनएन-5 बंद हो गया है।  सुबह से एनएच के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। किन्नौर जिला का देश दुनिया से संपर्क कट गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें