हिमाचल प्रदेश में आज देर शाम या रात से माैसम करवट बदल सकता है। राज्य में 48 घंटों के दाैरान अच्छी बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। वहीं कई भागों में भारी बारिश-बर्फबारी, ओलावृष्टि व अंधड़ का अलर्ट जारी किया गया है। उधर, राज्य में ठंड का असर लगातार बना हुआ है। 18 स्थानों पर न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस से कम चल रहा है। बरठीं, मंडी, ऊना, कांगड़ा व बिलासपुर में शीतलहर दर्ज की गई। शिमला सहित अन्य भागों में गुरुवार सुबह धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बादल हल्के बादल छा गए।