फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पार्थिव देह के साथ पावर कॉरपोरेशन मुख्यालय में धरने पर बैठे विमल नेगी के परिजन, पत्नी ने ये मांग उठाई

Krishan Singh Updated Wed, 19 Mar 2025 04:36 PM IST

हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की माैत मामले पर परिजनों व कर्मचारियों कमें आक्रोश बढ़ गया है। बुधवार को विमल नेगी की पार्थिव देह को लेकर परिजन पावर कॉरपोरेशन के बीसीएस कार्यालय के बाहर पहुंचे। इस दाैरान प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विमल नेगी की पत्नी ने पावर कॉरपोरेशन के एमडी हरिकेश मीणा और डायरेक्टर इलेक्ट्रिक देशराज को निलंबित करने की मांग उठाई है। परिजनों ने कहा कि जब तक दोनों निलंबित नहीं होंगे, तक तब पार्थिव देह नहीं हटाएंगे। परिवार ने सीबीआई जांच की मांग उठाई है। हरिकेश मीणा और देशराज के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी भी माैके पर पहुंचे। परिजनों का कहना है कि जब तक सरकार इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती वे शव को कार्यालय से बाहर नहीं ले जाएंगे। वहीं कार्यालय के स्टाफ और कर्मचारियों ने विमल नेगी को श्रद्धांजलि दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें