राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के बहुदेशीय हॉल में महिला एवं बाल विकास विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से जिले की 50 महिलाओं के संघर्षों और उपलब्धियों को सम्मान दिया गया। इस अवसर पर जिला शिमला उपायुक्त अनुपम कश्यप और जिला कार्यक्रम अधिकारी ममता पॉल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। इस दौरान जिले में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में मेधावी रहीं 12 छात्राओं को, 24 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं सहित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के साथ महिला अचीवर्स जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किया है को सम्मान दिया गया। इनमें 25 साल बाद वालीबॉल खेलकर राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान पाने वाली कौशल्या वर्मा, बेस्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेमलता वर्मा, मेधावी छात्राएं तृषा और तेजस्वी शर्मा सहित कई उत्कृष्ट महिलाएं सम्मानित रहीं।