शिमला में होने वाली जन आक्रोश महिला यात्रा सोलन से रवाना हुई। इसमें भाजपा सोलन शहरी मंडल के करीब 100 कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। यह सभी शिमला में जन आक्रोश रैली में शामिल होंगे और केंद्र में नारी शक्ति वंदन बिल का विरोध करने पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान शहरी मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता की अगुवाई में यह यात्रा यहां से रवाना हुई है।