राजधानी शिमला में शनिवार को वीकेंड पर फिर जाम लग गया। इससे सर्कुलर रोड पर वाहनों की कतारें लग गईं। सैलानियों की आवाजाही घटने के बावजूद शहर के सर्कुलर रोड पर जाम से लोग परेशान हैं। सर्कुलर रोड पर लिफ्ट से हिमलैंड तक ट्रैफिक जाम लगा रहा। बस स्टैंड से विधानसभा सड़क पर भी लंबा जाम देखने को मिला।