शिमला के गेयटी थियेटर के बहुउद्देशीय सभागार में कुपवी छात्र कल्याण संगठन का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में करसोग की गायिका पहाड़ी कलाकार निकिता चौहान ने बाॅलीवुड गानों और पहाड़ी नाटियों से दर्शकों की वाहवाही लूटी। इस दौरान चौपाल के विधायक बलबीर सिंह वर्मा और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव रजनीश किमटा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर छात्र संगठन के छात्र-छात्राओं ने भी खूब रौनक लगाई।