सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना शिमला में लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से अगले छह महीनों में थ्री-टेस्ला एमआरआई मशीन को स्थापित किया जाएगा। बुधवार को चमियाना अस्पताल में दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं को लेकर एआईएमएसएस के प्रिंसिपल डॉ. ब्रिज शर्मा ने पत्रकार वार्ता की। इस दाैरान एआईएमएसएस के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. सुधीर शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने एआईएमएसएस चामियाना को चालू करने में विशेष ध्यान और प्राथमिकता देने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार किया। कहा कि चामियाना अस्पताल को कम समय में पूरी तरह से चालू कर दिया गया है।