फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जयराम ठाकुर के जन्मदिन पर प्रदेश भर से जुटे समर्थक, आवास पर लगा बधाइयों का तांता

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के जन्मदिन पर समर्थकों का तांता लगा रहा। हजारों की संख्या में लोगों ने उनके आधिकारिक आवास पहुंच कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रदेश भर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उनके आवास पहुंचे और अपने-अपने अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। विभिन्न क्षेत्रों के लोगों द्वारा उन्हें विभिन्न प्रकार के प्रतीक चिन्हों से भी सम्मानित किया। प्रदेश के विभिन्न मंडलों से लोग टोलियाँ बनाकर नाटियां डालते हुए आए और अपने-अपने अंदाज़ में शुभकामनाएं दी। जयराम ठाकुर ने अपने साठवें जन्मदिन के अवसर अपने समर्थकों और पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ साठ किलो का केक काटा। सुबह आठ बजे से शुरू हुआ जन्मदिन पर बधाइयों का यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। जयराम ठाकुर ने अपने आधिकारिक बयान में अपने जन्मदिन पर शुभकामनाएँ देने के लिए सभी का धन्यवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह,राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा समेत समस्त वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। उन्होंने प्रदेशवासियों द्वारा इस तरह से दिए गए स्नेह के लिए भी आभार जताते हुए कहा कि जन्मदिन के अवसर पर लोगों द्वारा मिले इस स्नेह से अभिभूत हूँ। हिमाचल वासियों द्वारा दिया गया स्नेह और समर्थन ही उनकी ऊर्जा का स्रोत है। वह इसी तरह हमेशा प्रदेश वासियों की सेवा करते रहेंगे। इस मौके पर उन्होंने 2025 का अपना आधिकारिक कैलेंडर भी लांच किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें