शिमला के रिज मैदान स्थित ओपन थिएटर में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य पर हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के छात्रों ने दुनिया नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिव्यांगों के साथ समान व्यवहार करने का संदेश दिया। एचपीएनएलयू के 24 विद्यार्थियों ने दिव्यांगों को सामान्य और सामान्य लोगों को असामान्य दिखाकर बताया कि कैसे समाज का उनके प्रति दुर्व्यवहार उनके लिए मुश्किलें दुगनी कर देता है। बताया कि सभी लोगों को सामान्य जीवन जीने का अधिकार है।