फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: जैनब चंदेल बोलीं- महिला आरक्षण पर भाजपा की नीयत व नीति में अंतर

हिमाचल प्रदेश राज्य महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जैनब चंदेल ने महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की नीयत और नीति में स्पष्ट अंतर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम सितंबर 2023 में सर्वसम्मति से पारित हुआ, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया है। राजीव भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इसे नई जनगणना और परिसीमन से जोड़कर वर्ष 2034 तक टालने की बात कर रही है, जिसका कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस की मांग है कि लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों में से 33 प्रतिशत, यानी 181 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने का विचार नया नहीं है और पंचायत स्तर पर 33 प्रतिशत आरक्षण देने का काम कांग्रेस ने स्वर्गीय राजीव गांधी के समय किया था। जैनब ने आरोप लगाया कि भाजपा महिला आरक्षण के मुद्दे का राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है और वास्तविक क्रियान्वयन से बच रही है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं को कितनी भागीदारी दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें