फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: भारी बारिश के बीच नशे के खिलाफ युवाओं ने लगाई दौड़

अंकेश डोगरा Updated Sun, 29 Jun 2025 09:50 AM IST

शिमला के रिज पर रविवार सुबह भारी बारिश के बावजूद सैकड़ों प्रतिभागियों ने नशे के खिलाफ दौड़ लगाई। राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल ने हाफ मेराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ में 3000 प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवाया था। हालांकि बारिश होने की वजह से कई प्रतिभागी दौड़ में भाग नहीं ले पाए। इसके बावजूद सैकड़ों युवाओं के साथ ही बुजुर्गों और दिव्यांगों में भी दौड़ लगाने को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया। वहीं, राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल ने इस मौके पर कहा कि भारी बारिश के बावजूद युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं में नहीं दिव्यांगों में भी नशे के खिलाफ इस लड़ाई में काफी उत्साह दिख रहा है। प्रकृति अपना काम कर रही है और नशे के खिलाफ हिमाचल के लोग पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। समय जरूर लगेगा लेकिन हिमाचल नशे के खिलाफ जंग जीतकर रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें