ढाई महीने से बारिश न होने के कारण जिले ने में में सूखे जैसे हालात बन गए हैं। लंबे समय से वर्षा का इंतजार कर रहे किसानों की उम्मीदें अब टूटती नजर आ रही हैं। हालत यह है कि कई क्षेत्रों में किसान अभी तक गेहूं की बिजाई नहीं कर पाए हैं जबकि जिन किसानों ने फसल बोई है, उनकी फसल जलकर पीली पड़ने लगी है। संवाददाता भारती शर्मा ने मशोबरा, जाठिया देवी और टुटू क्षेत्र का जायजा लिया। रवी सीजन के दौरान बारिश के अभाव का सीधा असर गेहूं की फसल पर पड़ा है। सूखे के चलते खेतों की नमी खत्म हो चुकी है। इससे सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। प्राकृतिक जलस्रोत, नालों और छोटी सिंचाई योजनाओं में पानी की भारी कमी आ गई है।जाठिया देवी के किसान श्याम शांडिल ने कहा कि सूखे की वजह से गेहूं और जी की फसल खत्म हो चुकी है। इससे बीज का खर्चा निकालना भी मुश्किल हो जाएगा। इसके अलावा जो फसल बची है उसे जानवर खत्म कर रहे हैं। इससे साल का खर्चा निकालना तक मुश्किल हो जाएगा।