ऑरेंज अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश जारी है। प्रदेश की राजधानी शिमला में भी शनिवार दोपहर झमाझम बारिश शुरू हुई। पूरा शहर धुंध के आगोश में है। धुंध से वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। आज भी राज्य के कई भागों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।11 से 16 अगस्त तक कुछ स्थानों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया