फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla Shooting Championship: 31वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में दूसरे दिन मुकाबले तेज, 1000 खिलाड़ी दिखा रहे निशानेबाजी का दम

Ankesh Dogra Updated Thu, 09 Jul 2026 12:04 PM IST

राजधानी शिमला स्थित इंदिरा गांधी खेल परिसर में आयोजित 31वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न वर्गों के मुकाबले पूरे उत्साह के साथ जारी रहे। प्रतियोगिता में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचे करीब एक हजार खिलाड़ी अपनी निशानेबाजी का कौशल दिखा रहे हैं। प्रतियोगिता में एयर राइफल और एयर पिस्टल सहित विभिन्न श्रेणियों में मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। दूसरे दिन खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी बेहतर प्रदर्शन कर राज्य और राष्ट्रीय स्तर की आगामी प्रतियोगिताओं के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुटे हैं। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इससे प्रदेश में निशानेबाजी खेल को बढ़ावा मिलने के साथ नई प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर भी मिल रहा है। प्रतियोगिता आगामी दिनों तक जारी रहेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें