फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: प्रतिभा सिंह बोलीं- कांग्रेस अध्यक्ष पर हाईकमान लेगी फैसला, हमें मान्य

अंकेश डोगरा Updated Fri, 17 Oct 2025 08:21 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी हाईकमान जिसे भी प्रदेशाध्यक्ष बनाएगी, वह सभी को मान्य होगा। पार्टी के आला नेता शिमला आकर फीडबैक लेकर चले गए हैं। अब आगामी फैसला हाईकमान को लेना है। ऐतिहासिक रिज मैदान पर शुक्रवार को नीफा संस्था की ओर से शहीदों की याद में आयोजित दीया प्रज्जवलन कार्यक्रम में पहुंची कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को भंग हुए अब एक साल हो गया है। उन्होंने इसके गठन का मामला पार्टी हाईकमान के सामने रखा था। प्रतिभा सिंह ने कहा कि सेना के जवान देश की रक्षा में जुटे हैं, जो जवान शहीद हो गए हैं, उनकी याद में दिवाली से पहले यह दीये जलाए जा रहे हैं। रिज पर लेफ्टिनेंट जनरल दौलत सिंह की प्रतिमा के पास यह दीये जलाए गए। संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि लोगों से भी अपील की जा रही है कि शहीद जवानों की याद में घरों में भी दीये जलाए जाएं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें