नगर निगम शिमला की टीम ने शनिवार सुबह लोअर बाजार में अतिक्रमण पर कार्रवाई की। टीम ने यहां पर अवैध रूप से बैठे तहबाजारियों को हटाया। वहीं जिन दुकानों के बाहर बोर्ड लगे हुए थे उन्हें भी हटाकर अपनी गाड़ी में रखा। निगम की ये कार्रवाई माल रोड पर भी जारी रही।