अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया ने बुधवार से ऐतिहासिक गेयटी थिएटर के टैवर्न हॉल में परमहंस योगानंद की पुस्तकों पर आधारित विशेष पुस्तक प्रदर्शनी शुरू हुई। यह प्रदर्शनी 24 जून तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित होगी। इसमें परमहंस योगानन्द की विश्वप्रसिद्ध पुस्तक ऑटोबायोग्राफी ऑफ ए योगी सहित ध्यान, क्रिया योग, श्रीमद्भगवद्गीता, ईश्वर-साक्षात्कार, संतों के जीवन, सकारात्मक जीवनशैली और व्यक्तित्व विकास से संबंधित हिंदी व अंग्रेजी की अनेक पुस्तकें उपलब्ध हैं। सभी पुस्तकों पर 25 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है।