राजधानी के कृष्णानगर स्थित श्री वाल्मीकि मंदिर में भगवान वाल्मीकि के 121वें वर्षिक उत्सव के अंतर्गत रविवार को सांझ फेरी निकाली गई। यह फेरी शाम 4:30 बजे मंदिर से शुरू हुई फिर लालपानी और इसके बाद रामनगर तक गयी। इन स्थानों पर मंदिरों में फेरी का स्वागत किया गया और यहां फेरी में शामिल महिलाओं ने भजन कीर्तन किया। इस दौरान रास्ते में लोगों ने खाने पीने के स्टॉल भी लगाए गए हैं। इस दौरान नकुल और विजय ने सुंदर भजन गाए। इस फेरी में सेंकड़ों लोगों ने भाग लिया।