राजधानी के छोटा शिमला में स्थित दीप्ति स्कूल में रविवार को 14 वें दलाई लामा का 90 वां जन्मदिन बहुत धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। वहीं स्कूल के अध्यापकों ने तिब्बती भाषा और तिब्बती वाद्य यंत्रों के साथ ग्रुप सॉन्ग की प्रस्तुति दी। जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।