फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: कांग्रेस ने वोट चोर गद्दी छोड़ नारे के साथ निकाला कैंडल मार्च, प्रतिभा और मुकेश ने भाजपा पर साधा निशाना

अंकेश डोगरा Updated Thu, 14 Aug 2025 08:39 PM IST

मतदाता सूची में हेराफेरी और चुनावी धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए हिमाचल कांग्रेस ने वीरवार को वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान चलाया। प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में वीरवार देर शाम शेर-ए-पंजाब शिमला से रिज मैदान होते राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तक कैंडल लाइट मार्च निकाला। बारिश के बावजूद कांग्रेस के नेताओं सहित कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र के हत्यारे नहीं चलेंगे की नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा ने देश के लोकतंत्र को कमजोर कर निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगाया है। भाजपा ने कर्नाटक और महाराष्ट्र में वोट चोरी कर जनमत का अपमान किया है। अब विहार में भी कुछ ऐसा ही खेल खेलने की तैयारी की जा रही है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कर्नाटक और महाराष्ट्र में कथित तौर पर वोट चोरी के खुलासे के बाद निर्वाचन आयोग कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा है। कांग्रेस देशभर में 22 अगस्त से 7 सितंबर तक वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे के साथ रैलियां और 15 सितंबर से 15 अक्तूबर तक हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। कैंडल मार्च में विधायक कुलदीप सिंह राठौर, हरीश जनारथा, मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर, पार्षदगण, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई के पदाधिकारी व पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने निष्पक्ष चुनाव के लिए डिजिटल वोटर लिस्ट की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की डिजिटल वोटर लिस्ट की मांग जायज है। यह कोई राजनैतिक मुद्दा नहीं है बल्कि देश के संविधान, पारदर्शिता और लोगों के विश्वास की रक्षा का संकल्प है। भाजपा सरकार के खिलाफ बोलने वालों को ईडी, विजिलेंस या इनकम टैक्स का डर दिखाया जाता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें