अमर उजाला की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक गर्ल्स स्कूल पोर्टमोर में अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी कैथू डॉक्टर मीना गुप्ता बतौर मुख्य वक्ता शिरकत कर छात्राओं को जागरूक किया। कार्यक्रम का विषय 'व्यक्तिगत स्वच्छता और महिला स्वास्थ्य देखभाल' रहा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के बारे में जागरूकता पैदा करना है।