शिमला की सनातन धर्म सभा के मंदिर से श्रीमद्भागवत कथा के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा मंदिर से बैंड बाजे के साथ शुरू होकर डीसी ऑफिस पहुंची। इसके बाद यात्रा लोअर बाजार से होते हुए शेर ए पंजाब पहुंची और यहां से वापस कथा स्थल पर पहुंची। इस यात्रा में महिलाओं और अन्य सदस्यों ने पीताम्बर वस्त्र पहनकर और सिर पर कलश उठाकर भाग लिया।