फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सुन्नी में एसडीएम कार्यालय का उद्घाटन, थली पुल की मरम्मत का शिलान्यास भी हुआ

सुन्नी में बहुप्रतीक्षित एसडीएम कार्यालय का उद्घाटन किया गया। यह उद्घाटन स्थानीय विधायक विक्रमादित्य सिंह ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। एसडीएम कार्यालय के उद्घाटन से सुन्नी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। यह कार्यालय क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसी कार्यक्रम के दौरान सुन्नी के थली पुल की मरम्मत कार्य का भी शिलान्यास किया गया। विधायक विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि इस पुल की मरम्मत से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। पुल के निर्माण कार्य के लिए कुल 10 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, ताकि भविष्य में इसे किसी भी प्रकार के नुकसान से बचाया जा सके और यह लंबे समय तक सुरक्षित रहे। यह परियोजना क्षेत्र के आधारभूत संरचना को मजबूत करने में सहायक होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें