फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: बंद हुए उद्योगों पर सदन में हंगामा, नारेबाजी करते हुए विपक्ष ने किया वाकआउट

Krishan Singh Updated Tue, 26 Aug 2025 01:29 PM IST

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में मंगलवार को सदन में बंद हुए उद्योगों को लेकर सत्ता पक्ष व विपक्ष में तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद जवाब से असंतुष्ट विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायकों ने प्रदेश में बंद हुए उद्योगों का मामला उठाया। जवाब में उद्योग मंत्री ने बताया कि कई कारणों से उद्योग बंद होते हैं, पिछले ढाई साल में 115 उद्योग बंद हुए। इनमें से 55 दोबारा नए निवेशकों की ओर से शुरू किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने इस सवाल का जवाब देते हुए बताया कि पूर्व सरकार के समय कई गलत नीतियां अपनाई गईं, उद्योगों को सस्ती दरों पर भूमि दी गई। बिजली-पानी का बंदोबस्त मुफ्त किया गया। हम इन सब मामलों की जांच कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार नई औद्योगिक नीति भी लेकर आ रही है। मुख्यमंत्री ने जब पूर्व सरकार के समय के उद्योगों को दी गई रियायतों का उल्लेख करना शुरू किया तो भाजपा विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी और सदन से वाकआउट कर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें