फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: आईजीएमसी में नेत्रदान पखवाड़े की शुरुआत, निकाली जागरुकता रैली

Krishan Singh Updated Mon, 25 Aug 2025 01:08 PM IST

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) के नेत्र रोग विभाग की ओर से नेत्रदान को लेकर जागरुकता रैली निकाली गई। दोपहर 12:30 बजे आईजीएमसी परिसर से शुरू हुई यह रैली संजौली तक गई। रैली में मेडिकल छात्रों ने अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर लोगों को संदेश दिया कि दृष्टिहीन व्यक्ति किन कठिनाइयों से गुजरते हैं और नेत्रदान से उन्हें नई रोशनी मिल सकती है। रैली का शुभारंभ आईजीएमसी की प्राचार्या डॉ. सीता ठाकुर ने किया। उन्होंने कहा कि नेत्रदान सबसे बड़ा दान है और हर व्यक्ति को इसके लिए आगे आना चाहिए। डॉ. ठाकुर ने इस अवसर पर लोगों से अपील की कि नेत्रदान के महत्व को समझें और अधिक से अधिक लोग स्वेच्छा से आगे बढ़कर इस मुहिम का हिस्सा बनें। नेत्रदान पखवाड़े के तहत आने वाले एक सप्ताह तक विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें संगोष्ठियां, शिविर और जनजागरण अभियान शामिल हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें