बीते तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते जिले के ऊपरी क्षेत्रों में भूस्खलन होने से रास्ते बंद हैं। इसके चलते मंगलवार को भट्टाकुफर फल मंडी में सेब की कम गाड़ियां पहुंचीं। अधिकतर क्षेत्रों में लिंक रोड बंद हैं। मंगलवार को फल मंडी में रेड गोल्डन सेब की 20 किलो की पेटी 1,000 से 1100 रुपये और रॉयल सेब की 500 से 2000 रुपये में बिकी।