भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कांग्रेस सरकार के दो साल के काले कार्यकाल के विरोध भाजपा ने जन आक्रोश आंदोलन रखे हैं और जनता सड़कों पर उतर रही है। बिंदल ने कहा कि जन आक्रोश के नाम से ही मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रीगण बौखलाहट में तरह-तरह की बयानबाजी पर उतर गए हैं। दो साल में किया कुछ नहीं जनता त्रस्त है, सरकार मस्त है और मित्रों की सेवा में मस्त है। मित्रों के लिए खजाना भरपूर है जनता के लिए खजाना खाली है। सुक्खू सरकार ने दो साल केवल और केवल भाजपा को गाली देकर बिताए और अब जो दो साल के बाद का जश्न मना रहे हैं। हिमाचल की जनता सब कुछ देख रही है, जिनके लिए गारंटी है उनके पास तो कुछ भी नहीं पहुंचा है, केवल आप अखबारों के माध्यम से और पब्लिसिटी करके जनता को गुमराह नहीं कर सकते। बिंदल ने कहा कि आप एक बार धोखे से सत्ता में आ तो गए, प्रदेश की महिलाओं को धोखा दिया, बेरोजगार युवकों को धोखा दिया। बिंदल ने कहा कि 7, 8, 9 और 10 चार दिन तक पूरे हिमाचल के अंदर जन आक्रोश आंदोलन होगा और इसी प्रकार 18 तारीख को धर्मशाला में जन आक्रोश आंदोलन होगा।