राजधानी शिमला के लोअर बाजार में होली की खरीदारी के लिए शनिवार को लोग उमड़ पड़े। इस दौरान लोग छोटे बच्चों के लिए तरह-तरह की पिचकरियां और गुलाल खरीदते नजर आए। बाजार में इस बार नए-नए डिजाइनों की पिचकारी और अलग-अलग प्रकार रंग व बिना नुकसान देने वाले गुलालों की स्टॉल दुकानदारों ने सजाए हैं। हर तरफ दुकानों पर लोग खरीदारी कर रहे हैं।