फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: पहाड़ी उत्सव सीजन-3 में लोकनृत्यों से जीवंत हुई हिमाचल की संस्कृति, कलाकारों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक नृत्य कलाओं की झलक राजधानी शिमला में देखने को मिली। गेयटी थियेटर के गौथिक हॉल में आयोजित पहाड़ी उत्सव सीजन-3 में कलाकारों ने अपने नृत्य के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया। इस दौरान हिमाचल के विभिन्न जिलों से पहुंचे कलाकारों ने लोकनृत्य प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हिमाचली लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन देव भूमि हिमकला मंच शिमला की ओर से किया गया। प्रतियोगिता में कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से हिमाचल की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया। पारंपरिक नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। प्रस्तुतियों के दौरान पूरा गौथिक हॉल तालियों की गूंज से भर गया। पहाड़ी उत्सव के माध्यम से प्रदेश की लोकनृत्य परंपराओं को मंच मिलने के साथ ही विभिन्न जिलों के कलाकारों को अपनी कला और प्रतिभा दिखाने का अवसर भी मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें