फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मस्जिद विवाद में नया मोड़, मुस्लिम पक्ष ने एमसी आयुक्त को पत्र लिख खुद अवैध निर्माण हटाने की मांग रखी

Krishan Singh Updated Thu, 12 Sep 2024 02:24 PM IST

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजाैली स्थित मस्जिद में हुए कथित अवैध निर्माण मामले में नया मोड़ आ गया है। गुरुवार को मुस्लिम वेलफेयर कमेटी के प्रधान मोहम्मद लतीफ व कमेटी ने नगर निगम शिमला के आयुक्त भूपेंद्र कुमार अत्री को एक पत्र साैंपा है। मुस्लिम पक्ष ने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर खुद अवैध निर्माण को हटाने की मांग की है। लतीफ ने कहा कि हिमाचल एक शांतिप्रिय प्रदेश है। यहां इस तरह का लड़ाई-झगड़ा नहीं होना चाहिए। हम चाहते हैं कि ये शांति व भाईचारा बना रहे। एमसी आयुक्त से अनुरोध किया है कि मस्जिद का जो हिस्सा अवैध है, उसे सील किया जाए। यदि एमसी कोर्ट का फैसला भी अवैध निर्माण हटाने का आता है तो हम उसका स्वागत करेंगे। संजौली जामा मस्जिद के इमाम माैलाना शहजाद ने कहा कि हम हिमाचल के स्थायी निवासी हैं। हमे प्यार से यहां रहना है। इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। हिमाचली हमारे भाई हैं और हम उनके भाई हैं। इसलिए हमने अवैध निर्माण को खुद हटाने का अनुरोध किया है। क्योंकि हमारी आपसी प्यार मोहब्बत खराब नहीं होनी चाहिए। वहीं एमसी आयुक्त भूपेंद्र कुमार अत्री ने कहा कि मुस्लिम पक्ष की ओर से अनुरोध किया गया है कि मस्जिद का जो हिस्सा अवैध है, उसे सील किया जाए। यदि एमसी कोर्ट का फैसला भी अवैध निर्माण हटाने का आता है तो हम उसका स्वागत करेंगे। हम इस प्रस्ताव का अवलोकन कर रहे हैं और आज ही फैसला लिया जाएगा। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें