फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शिमला के समरहिल की एवरेस्ट कॉलोनी में फंसा तेंदुआ, वन्य प्राणी विभाग ने सुरक्षित निकाला

Krishan Singh Updated Fri, 24 May 2024 05:13 PM IST

शिमला शहर के समरहिल वार्ड में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के पास एवरेस्ट कॉलोनी में पेयजल टंकियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए पिंजरे में फंस गया। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद वन्य जीव विभाग ने तेंदुए को सुरक्षित निकाला। जानकारी के अनुसार तेंदुआ निजी कॉलोनी में घुस गया था, जहां पानी की टंकी की सुरक्षा के लिए लगाई गए लोहे पिंजरे में फंस गया। इसके बाद करीब। 12:30 बजे लोगों ने प्रशासन को फोन कर इसकी सूचना दी। इसके बाद करीब 2:30 बजे वन्य जीव विंग की बचाव और पुनर्वास टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ट्रेंकुलाइजर के जरिये तेंदुए को बेहोश किया। इसके बाद प्राथमिक उपचार के लिए उसे टूटीकंडी बचाव केंद्र ले जाया गया है। दो-तीन दिन के भीतर तेंदुए को दोबारा जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें