फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: शिमला में रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, सुबह-सुबह कुत्ते का किया शिकार

राजधानी शिमला के न्यू शिमला क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक तेंदुए ने लावारिस कुत्ते का शिकार कर लिया। रिहायशी इलाके में तेंदुए की मौजूदगी से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, तेंदुआ सुबह के समय न्यू शिमला की एक कॉलोनी में पहुंचा और वहां घूम रहे एक लावारिस कुत्ते पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग से तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने और आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से इलाके में तेंदुए की आवाजाही की घटनाएं सामने आती रही हैं। ऐसे में सुबह और शाम के समय लोगों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और तेंदुए की निगरानी के लिए आवश्यक इंतजाम करने की मांग की है ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें