फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: हाटकोटी में भाजपा महासू जिला का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू, डॉ. राजीव बिंदल ने किया शुभारंभ

Ankesh Dogra Updated Tue, 30 Jun 2026 12:22 PM IST

शिमला जिले के जुब्बल स्थित हाटकोटी में मंगलवार से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठनात्मक जिला महासू का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने किया। प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही। इस अवसर पर लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप, राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, भाजपा आईटी सेल के प्रदेश संयोजक चेतन बरागटा, भाजपा नेत्री शशिबाला तथा भाजपा संगठनात्मक जिला महासू के अध्यक्ष अरुण फालटा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, विभिन्न अभियानों और जनसंपर्क से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक रणनीति पर भी चर्चा होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें