हर वर्ष की भांति राजधानी स्थित जे.सी.बी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दोनों शाखाओं (खलीनी और न्यू शिमला) ने संयुक्त रूप से इस वर्ष भी 6 अक्टूबर को शिमला के गेयटी थियेटर में वार्षिक समारोह मनाया जिसमें छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियां प्रस्तुत की। समारोह में मुख्यातिथि के रूप में अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा उपस्थित रहे। साथ ही न्यू शिमला एवं खलीनी के पार्षद निशा ठाकुर व चमन लाल भी समारोह में उपस्थित रहे। स्कूल की प्रबंध निर्देशिका कुशल मल्होत्रा, न्यू शिमला की प्रधानाचार्या रेखा बाली, खलीनी के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा और शिक्षकगण ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया नामा। वार्षिक समारोह का आगाज गणेश व सरस्वती वंदना से किया गया और नवरात्रि के उपलक्ष्य पर नवदुर्गा के नौ रूपों को दिखाया गया। इसके बाद नन्हे मुन्हे बच्चों ने वेलकम डांस और म्यूजिकल राइम्स, कठपुतली नृत्य, कश्मीरी नृत्य, बालीवुड डांस, फ्यूजन डांस और कृष्ण लीलाएं दिखाकर दर्शकों का मन मोह लिया। साथ ही भारत की अलग-अलग संस्कृति को दर्शाते हुए राजस्थानी, शास्त्रीय हरियाणवी, भांगड़ा, गढ़वाली, गरबा आदि नृत्यों की प्रस्तुति दी गई जिसका दर्शकों ने खूब आनंद लिया। इसके अलावा चार्ली चेपलीन कॉमेडी प्ले, माइम, फनी डांस, क्रांतिकारी नृत्य और देशभक्ति पर आधारित नाटिका ने दर्शकों को सीटों से बांधे रखा और माहौल को खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र पहाड़ी नाटी रही।