फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: आईटीआई महिला खेलों में शिमला-बिलासपुर के बीच कबड्डी का रोमांचक मुकाबला

आईटीआई चौड़ा मैदान, शिमला में आयोजित 34वीं राज्य स्तरीय आईटीआई महिला खेलकूद प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को शिमला और बिलासपुर की टीमों के बीच कबड्डी का मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों की खिलाड़ी जीत के लिए पूरा दमखम दिखा रही हैं। रेड और टैकल के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 जिलों की महिला टीमें हिस्सा ले रही हैं। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। शुक्रवार को प्रतियोगिता का दूसरा दिन है। प्रतियोगिता 28 जून तक खेली जाएगी। इसमें कबड्डी के अलावा वॉलीबॉल बैडमिंटन समेत एथलेटिक्स में विभिन्न स्पर्धाओं के मुकाबले खेले जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें