फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राज्यपाल के अभिभाषण के साथ हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र शुरू

Krishan Singh Updated Mon, 10 Mar 2025 02:35 PM IST

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार दोपहर दो बजे राष्ट्रगान के साथ शुरू हुआ। राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल ने अपने अभिभाषण को शुरू करने से पहले भारत के आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी में विजयी होने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में सहयोग देने के लिए प्रदेशवासियों का धन्यवाद किया।  इसके बाद राज्यपाल ने अपना अभिभाषण आरंभ किया। इस दाैरान राज्यपाल सरकार की  उपलब्धियों को सदन में रखा। राज्यपाल ने कहा कि मेरी सरकार ने छह गारंटियों को पूरा किया है। इससे पहले राज्यपाल का विधानसभा पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने स्वागत किया। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें